जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पैसा और जमीन के लिए रिश्तों का खून किया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस महकमे से जुड़े ऐसे दो उदाहरण आम लोगों के लिए सबक बने हैं।

एक मामले में जमीन में हिस्सा मांगने पर पूर्व सब इंस्पेक्टर ने अपने ही 26 वर्षीय बेटे को गोलियों से भून डाला और दूसरे मामला पिछले महीना का है, जब 19 वर्षीय बेटे ने पैसे के लिए अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की थी।