जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान एसओजी ने एसआइ भर्ती परीक्षा- 2021 के पेपर लीक मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है।
एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयपुर निवासी देवेंद्र सैनी और बालोतरा निवासी डूंगर प्रकाश के रूप में हुई है।