National
उदयपुर: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पेशी से लौट रहे SHO की मौत
जागरण संवाददाता, उदयपुर। जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार से उदयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे उनकी
लेखक Jagran News193K पढ़े गए
-1791723327003.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, उदयपुर। जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार से उदयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
हादसे में एसएचओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा कांस्टेबल घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

