National
Shiva Sharma Murder: श्रद्धा दुबे और साथियों को भेजा गया जेल, लखनऊ पुलिस को मिली की दस दिन की रिमांड
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को गुरुवार को नागपुर से लखनऊ लाकर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। श्रद्धा दुबे और
लेखक Digital Desk123K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को गुरुवार को नागपुर से लखनऊ लाकर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। श्रद्धा दुबे और साथियों को ज्यूडिशियल रिमांड बहुखंडी भवन में एसीजेएम 7 बलवंत कुमार भारती की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को मेडिकल के बाद कोर्ट में किया गया पेश। जहां से तीनों आरोपियों की पुलिस को दस दिन की रिमांड दी गई। कोर्ट ने पुलिस को तीनों आरोपियों की दस दिन की रिमांड दी है। अब पुलिस शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों से पूछताछ करेगी। श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लखनऊ जिला कारागर में भेजा गया है।



