डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के करीब 10 जवान लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो नावें पलट गईं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार शाम ये जवान सथुपल्ली मंडल में स्थित झील में दो नावों के जरिए बचाव अभियान चला रहे थे, तभी नावें पलट गईं। वे झील में फंसे मछुआरों के एक समूह को बचाने के लिए गए थे।