जागरण संवाददाता, देवघर। बिहार के प्रसिद्ध अंगिका एवं भोजपुरी लोकगायक बिहारी छैला (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने इस सिलसिले में एसडीओ देवघर को आवेदन दिया है। SDM ने कुंडा थाना की पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
सुनील छैला बिहारी ने अपने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी पत्नी के नाम से कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुल्लमपुर में पांच हजार वर्ग फीट जमीन है। उन्होंने उक्त जमीन अक्टूबर 2008 में दो हिस्से में खरीदा है।