जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गीता काॅलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दस वकीलों ने जबरन तहसीलदार कार्यालय में घुसकर पटपड़गंज के तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को बुरी तरह से पीटा। इस मामले में दिल्ली के सभी तहसीलदार लामबंद है।
तहसीलदार जमा हुए और वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन किया