एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में छठ महापर्व के अवसर पर 16 नवंबर (सोमवार) को छूटी रखने का आदेश दिया गया है। ऐसे में कल राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी और यह नियम सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।