डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजारों में पारंपरिक और गैर-प्रमाणित पटाखों की कथित खुलेआम बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गंभीर चिंता जताई है।
शीर्ष अदालत ने हाल ही में केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री की सशर्त अनुमति दी थी। इसके बावजूद राजधानी के बाजारों में नियमों को ताक पर रखकर हर तरह के पटाखे बेचे जाने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से इन उल्लंघनों की जांच करने को कहा है।