जागरण, संवाददाता, मेरठ। उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक तंगी अब विद्यार्थियों के सपनों में बाधा नहीं बनेगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एजुकेशन लोन योजना के तहत किसी भी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ऋण लिया जा सकता है। खास बात यह है कि कोर्स पूरा होने के एक साल बाद किस्त शुरू होगी।
दिल्ली रोड स्थित एसबीआइ शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सोहन सिंह ने बताया कि स्टूडेंट लोन योजना के तहत 7.50 लाख रुपये तक के ऋण के लिए विद्यार्थी को कोई सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं है। यदि विद्यार्थी का कोर्स पांच साल का है तो उसकी किस्त पांच साल के बाद ही शुरू होगी। इससे पहले कोई किस्त नहीं देनी होगी। यदि कोर्स तीन साल का है तो तीन साल के बाद ही किस्त शुरू होगी। बैंक यह सुविधा इसलिए देता है, ताकि विद्यार्थी की नौकरी लग जाए और किस्त चुका सके।