डिजिटल डेस्क, पटना। Sabrang Film Awards 2026: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा मुंबई में लगा, जहां 11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर को मलाड वेस्ट स्थित अथर्वा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित समारोह में फिल्मकार रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘टुनटुन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया।