National
रेवाड़ी में RTA की बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण जांच केंद्र पर अनियमितता मिलने पर लगा ताला
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में वाहनों के प्रदूषण की जांच करने वाले केंद्र अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के रडार पर हैं। सोमवार को आरटीए की टीम ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक वाहन प्रदूषण जांच केंद्र को अनियमितताएं मिलने
लेखक Mukesh Kumar177K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में वाहनों के प्रदूषण की जांच करने वाले केंद्र अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के रडार पर हैं। सोमवार को आरटीए की टीम ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक वाहन प्रदूषण जांच केंद्र को अनियमितताएं मिलने पर बंद करा दिया।
इंस्पेक्टर विकास यादव की अगुवाई में टीम जिलेभर में प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच कर रही है। अभियान के तहत केंद्रों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।



