National
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में RJD के डॉ. संजीव कुमार ने ढहाया 30 साल का किला, BJP के नवल किशोर को हराया
विद्या सागर, पटना। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
लेखक vidya sagar53K पढ़े गए

विद्या सागर, पटना। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
इस परिणाम के साथ ही नवल किशोर यादव के तीन दशक पुराने चुनावी वर्चस्व का अंत हो गया। वह लगातार पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके थे। इस बार मतदाताओं ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए डॉ. संजीव कुमार के पक्ष में अपना समर्थन जताया।



