जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Railway ALP Bharti 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 के प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-एक) के लिए अभ्यर्थियों के ई-काल लेटर (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन तीन, चार और पांच नवंबर को देश भर के निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अब अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।