जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने पुराने हाईवे पर शुक्रवार सुबह क्यूआरटी वाहन में टक्कर मारी दी। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। क्यूआरटी वाहन सवार दो सिपाही घायल हो गए। हादसा मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ।
मक्खनपुर के गांव इंदरई के पास पुराने हाईवे पर शुक्रवार सुबह 5:30 बजे क्यूआरटी वाहन में तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। क्यूआरटी वाहन चालक सिपाही तोहिद खान व सिपाही दाऊदयाल हादसे में घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से वाहन निकाला।