डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। सोमवार से तापमान में हल्की कमी भी देखने को मिल रही है। रातें ठंडी हो रही हैं, हालांकि तापमान सामान्य से हल्की अधिक बना हुआ है। वहीं दूसरी और प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर चिंताएं पैदा कर रहा है। राज्य के प्रमुख 6 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चिंताजनक बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार दिवाली तक और उसके बाद भी मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में कहीं भी न तो बारिश के आसार हैं और ना ही कहीं बारिश होने का अनुमान है। तापमान में हल्की-हल्की गिरावट जारी है। जिसके चलते तापमान सामान्य बना रहेगा। फिलहाल बीते दिन अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी देखने को मिली।