National
Punjab Weather 12th October: आज 8 जिलों में यलो अलर्ट, बारिश के बाद सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे गिरा तापमान
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद रविवार पंजाब के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज भी मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 8 जिलों में
लेखक Digital Desk105K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद रविवार पंजाब के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज भी मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 8 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा मौसम आने वाले तीन और दिनों तक बना रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की तरफ से रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 4.8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो राज्य में सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे है। आने वाले तीन दिनों तक अगर बारिश जारी रहती है तो मौसम में और गिरावट आने का अनुमान है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

