डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के 5 शहरों के प्रमुख अस्पतालों में आज, शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। अगर आप भी शुक्रवार को डॉक्टर को दिखाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले विशेषज्ञों की सूची और समय जरूर चेक कर लें।
अधिकांश अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल, जालंधर के निम्स, लुधियाना के डीएमसी, पटियाला के रजिंदरा अस्पताल और बठिंडा के एम्स में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ओपीडी समय और डॉक्टरों की उपस्थिति में अपरिहार्य कारणों से बदलाव संभव है।