डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जिससे कारोबार में हलचल देखने को मिली।सोना स्टैंडर्ड 1,48,250 रुपये और चांदी सिक्का 2,47,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है।
दूसरी ओर, दिसावरी मंडियों खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा में गेहूं, दाल, चावल और किराना उत्पादों के दामों में भी लगातार फेरबदल जारी है। खन्ना और जालंधर मंडियों में गेहूं 2,980 से 3,020 रुपये के दायरे में बिक रहा है, जबकि लुधियाना और जालंधर में राजमां चित्रा, अरहर दाल और उड़द दाल के दामों में तेजी बनी हुई है।