जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब की प्रमुख दिसावरी मंडियों खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा में अनाज, दाल-दलहन, तेल-तिलहन और कपास के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
अमृतसर मंडी में बासमती (1121 नं.) स्टीम चावल 11,600 से 11,800 रुपये और धान 5,800 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूती के साथ बिका। वहीं, खन्ना मंडी की बात करें तो वहां गेहूं 2,760 से 2,800 रुपये और जालंधर में गेहूं दड़ा 2,830 से 2,840 रुपये प्रति क्विंटल देखने को मिला।