डिजिटल डेस्क, अमृतसर। सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। शादियों के सीजन और त्योहारी मांग के बीच कीमती धातुओं के तेवर कमजोर पड़ना निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए अच्छा है।
जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू स्तर पर सुस्त मांग के चलते सर्राफा बाजार में सुस्ती छाई हुई है, वहीं दूसरी ओर देश की प्रमुख दिसावरी मंडियों में भी खाद्यान्न, दाल-दलहन, तेल, और लोहे जैसी जिंसों के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा की मंडियों में कारोबार सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण व्यापारी और ग्राहक दोनों ही सतर्क रुख अपना रहे हैं।