डिजिटल डेस्क, जालंधर। सोने और चांदी के बाजार में लगातार गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे खरीफ और त्योहारी सीजन के बीच निवेशकों व आम ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। ताजा रुख के अनुसार, सोना तकरीबन 1,700 रुपए प्रति तोला सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमतों में करीब 4,000 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
इस मंदी के माहौल का असर अब स्थानीय सर्राफा बाजार के साथ-साथ मंडियों पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है। पंजाब की प्रमुख दिसावरी मंडियों में अनाज, दलहन, तिलहन और बिनौला-सरसों खल जैसे कृषि उत्पादों के दाम भी वैश्विक और स्थानीय बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो रहे हैं।