National
स्किन कैंसर का आसान इलाज ढूंढेगा PU, रोशनी से उपचार की तकनीक पर होगा शोध
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्किन कैंसर के इलाज के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के शोधकर्ता एक नई तकनीक पर काम करेंगे। इसमें ऐसी विशेष पट्टी तैयार करने की योजना है, जिसे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाने के बाद रोशनी की मद
लेखक Mohit Pandey151K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्किन कैंसर के इलाज के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के शोधकर्ता एक नई तकनीक पर काम करेंगे। इसमें ऐसी विशेष पट्टी तैयार करने की योजना है, जिसे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाने के बाद रोशनी की मदद से सक्रिय किया जा सकेगा।
इस पट्टी में दवा का विशेष फार्मूला इस्तेमाल होगा, जो प्रकाश के संपर्क में आने पर कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाने में मदद कर सकता है। इस शोध के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पीयू को 86 लाख रुपये की ग्रांट दी है।



