जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के पूर्व छात्र काउंसिल अध्यक्ष अनुराग दलाल के कमरे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दीवाली पर अनुराग अपने रोहतक में अपने घर गए हुए थे। वारदात वीरवार रात की है।
शुक्रवार सुबह उनके दोस्त ने कमरे का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस को शिकायत दी गई। अनुराग दलाल हाॅस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-39 में रहता है। दीवाली की छुट्टियों में वह अपने गांव गए हुए थे।