जागरण संवाददाता, लुधियाना। पीआरटीसी में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से बस सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। लुधियाना सहित राज्य के सभी बस स्टैंड पर अधिकांश बसें नहीं चलीं। करीब पांच प्रतिशत सरकारी मुलाजिमों के सहारे ही कुछ बसें चल सकीं, जबकि बाकी बसों के बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।