डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची के धुर्वा थाने में शुक्रवार को उनके खिलाफ एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पढ़ाई का झांसा देकर रांची लाने का आरोप
नाबालिग के आवेदन के अनुसार वह सिमडेगा जिले की रहने वाली है। उसकी मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपने दादा के साथ रहती थी। मई 2026 में एमा बड़ा और जोसिमा खाखा नाम की दो महिलाएं उसे पढ़ाई लिखाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ सिमडेगा से ले गईं।