National
भाप और डीजल के बाद अब PNG का दौर, किचन और लॉन्ड्री में नहीं दिखेंगे LPG सिलेंडर; रोजाना बचेगा 2500 लीटर डीजल
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की अग्रणी शहरी गैस वितरक (सीजीडी) कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) और उ
लेखक Nimish Hemant181K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की अग्रणी शहरी गैस वितरक (सीजीडी) कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) और उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के बीच शनिवार को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एएमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस साझेदारी के तहत आइजीएल के अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित रेलवे के विभिन्न व्यावसायिक व संस्थागत परिसरों में वाणिज्यिक पाइप आधारित प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)