जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सोमवार को जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यालय से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय ने सोमवार देर रात ही यह सख्त कार्रवाई कर दी।
मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले मनस्वी वशिष्ठ 2019 बैच के दानिप्स अधिकारी हैं। आइआइटी, खड़गपुर से इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर हैरानी जताते हुए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।