National
'भारत एक चुनौती, एकजुट हो जाओ', आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने फिर उगला जहर; PMML को बताया नई मुस्लिम लीग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है।
लेखक Digital Desk197K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है।
तलहा ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिग लीग (PMMML) के मंच से पाकिस्तान आंदोलन से जुड़ी एकता की भावता को फिर से जगाने की बात कही है। तलहा ने भारत को एक ऐसी चुनौती के रूप में पेश किया है जिसका सामना करने के लिए पाकिस्तानियों को एकजुट होने और राष्ट्रीय एकता दिखाने की जरूरत है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


