National
पाकिस्तान: आतंकी संगठन कहने पर भड़की हाफिज सईद की पार्टी PMML, सूचना मंत्री अजमा बुखारी को भेजा कानूनी नोटिस
डिजिटल डेस्क, लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा का राजनीतिक मोर्चा मानी जानी वाली पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने पार्टी को आतंकी और अवैध बताने पर पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजम
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा का राजनीतिक मोर्चा मानी जानी वाली पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने पार्टी को आतंकी और अवैध बताने पर पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी को गुरुवार को पांच अरब पाकिस्तानी रुपये का मानहानि नोटिस भेजा।
पीएमएमएल ने पिछले सप्ताह पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें आतंकी बताने वाली टिप्पणी वापस लेने और सात दिन के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई थी।



