डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश एंड्योरेंस तैराक लुईस पुघ ने होर्मुज स्ट्रेट में 15 किलोमीटर तैर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने ऐसे इलाके में तैराकी की, जहां तेल टैंकरों पर हमले हो रहे। हमले के बाद उनमें आग लग जा रही, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। उनका मकसद ईरान के साथ चल रहे युद्ध से पर्यावरण को होने वाले खतरे की ओर ध्यान दिलाना था।