संवाद सहयोगी, जयनगर। भारत और नेपाल के लोगों को जल्द ही जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा की सौगात मिल सकती है। लखनऊ रेल मंडल के नाम से इंटरनेट पर प्रसारित निमंत्रण पत्र के अनुसार, 23 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अयोध्या स्टेशन से ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।