डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 3 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के शाही जोड़े का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। शाही परिवार की यह शादी हर ओर सुर्खियों का विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के राज घराने के युवराज विक्रमादित्य सिंह और चित्रांगदा राजे के बेटे राजकुमार मार्तंड का विवाह रिया बादल से हुआ है।
दोनों के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आशीर्वाद देने आए थे। पीएम मोदी की मौजूदगी और राजसी व राजनीतिक परिवारों के मिलन वाली इस शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शाही कपल का लुक और स्वैग देखते ही बनता है।