डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी गुरुवार को दिल्ली में एक निजी टीवी समाचार चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बदलती वैश्विक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दुनिया भर में भारत की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी।
अमेरिका-ईरान संघर्ष की ओर इशारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक व्यवस्था बदल रही है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इसके साथ कदम मिलाने में संघर्ष कर रही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार, तकनीक और समुद्री मार्गों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।