National
संभल का लाल; जिसने पोलियोग्रस्त पैर से साधा ऐसा निशाना कि PM मोदी भी हो गए मुरीद, जानिए कौन हैं दीपेंद्र सिंह
दिलीप कुमार, संभल। जापान में पैरा एशियाई खेल के पहले ही दिन भारतीय दल ने चार स्वर्ण पदक जीते। दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियां दूसरों के लिए मिसाल हैं। संभल के दीपेंद्र सिंह भी अपनी मेहनत से विश्व पटल पर पहचान बना चुके
लेखक Dilip Kumar102K पढ़े गए

दिलीप कुमार, संभल। जापान में पैरा एशियाई खेल के पहले ही दिन भारतीय दल ने चार स्वर्ण पदक जीते। दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियां दूसरों के लिए मिसाल हैं। संभल के दीपेंद्र सिंह भी अपनी मेहनत से विश्व पटल पर पहचान बना चुके हैं। बचपन से दाहिने पैर में पोलियो होने के बावजूद उन्होंने निशानेबाजी में देश का नाम रोशन किया।
थाईलैंड विश्व कप में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपेंद्र टोक्यो पैरालंपिक तक पहुंचे। अब नौकरी के साथ गांव में शूटिंग एकेडमी चलाकर नई प्रतिभाओं को तराश रहे हैं।



