जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Himanta Biswa Sarma Purnea Rally: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुधवार को पूर्णिया में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। जिला परिषद परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए।