राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर के बिहार दौरे को लेकर एनडीए के सभी घटक दल प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक अपने-अपने दल के लोगों को सक्रिय कर रहे हैं।
जदयू प्रदेश कार्यालय में सोमवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार व रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र चंद्रवंशी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब-जब बिहार का दौरा किया है उन्होंने बिहार को कुछ न कुछ सौगात दिया है। इस बार भी वह बिहार को सौगात देंगे।