स्वदेश कुमार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर रविवार को आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का आयोजन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित इस विशाल रैली में गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार पर हमला बोला।