जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Kosi Graduate MLC Election Counting:  कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और मतदाताओं का सस्पेंस आज खत्म होने जा रहा है। गत 23 अक्टूबर को 14 जिलों के प्रबुद्ध मतदाताओं द्वारा डाले गए मतों की गणना मंगलवार सुबह 8:00 बजे से पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय भवन में शुरू होगी।