National
Pilibhit Tiger Reserve: 1 नवंबर से शुरू हो रहा नया पर्यटन सत्र, सफारी रूट से लेकर जंगल तक बदले नजारे
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बाघों के गढ़ और तराई की शान के रूप में विख्यात पीटीआर में आगामी पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मानसून की विदाई और जंगल से जलजमाव खत्म होने के बाद वन विभाग ने पीटीआर को पर्यटकों
लेखक Srajit Awasthi130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बाघों के गढ़ और तराई की शान के रूप में विख्यात पीटीआर में आगामी पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मानसून की विदाई और जंगल से जलजमाव खत्म होने के बाद वन विभाग ने पीटीआर को पर्यटकों के लिए अनुकूल बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
पीटीआर प्रशासन का सबसे अधिक जोर जंगल के घास के मैदानों के प्रबंधन पर है। पर्यटन सत्र से पहले इस कार्य को पूरा कर अन्य आवश्यक कार्यों को किया जाना है। पीटीआर प्रशासन एक नवंबर से सत्र शुरु करने को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

