National
PET परीक्षा के लिए कानपुर, बलिया और झांसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम-टेबल
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। बलिया और कानपुर सेंट्रल के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05153/05154) प्रयागराज
लेखक Amarish Kumar77K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। बलिया और कानपुर सेंट्रल के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05153/05154) प्रयागराज होकर तीन-तीन फेरों में चलेगी।
बलिया से 24, 29 और 31 अक्टूबर की रात 7:30 बजे चलकर यह ट्रेन देर रात 12:40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी और 12:45 बजे आगे बढ़ेगी। रात 1:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचकर 1:05 बजे रवाना होगी तथा सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।



