National
अलीगढ़ में ASP क्राइम ममता कुरिल का तबादला, फतेहाबाद से आएंगे नए अधिकारी
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के तहत अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरिल का तबादला मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक
लेखक Digital Desk114K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के तहत अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरिल का तबादला मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर किया गया है। वहीं, फतेहाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 18 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अलीगढ़ में अपराध शाखा की जिम्मेदारी अब गिरीश कुमार सिंह संभालेंगे। वह इससे पहले फतेहाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वहीं, ममता कुरिल अलीगढ़ में अपराध शाखा की जिम्मेदारी निभा रही थीं। उनके स्थानांतरण से जिले में अपराध शाखा के कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारी को मिलेगी।



