National
PCS परीक्षा विवाद गहराया, पटियाला में सर्विस कमीशन कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का धरना शुरू, CBI जांच की मांग
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोपों को लेकर मंगलवार को पटियाला स्थित पंजाब लोक
लेखक Digital Desk140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोपों को लेकर मंगलवार को पटियाला स्थित पंजाब लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की ओर से धरना दिया जा रहा है।
इस दौरान बड़ी संख्या में पीसीएस अभ्यर्थी भी धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पूरे मामले की सीबीआई जांच और पीसीएस परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने की है। धरने में शामिल पीसीएस परीक्षा में अपीयर हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले आठ से नौ महीनों से परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


