ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। 37वीं वर्षगांठ मना रहे रेवाड़ी जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अहम उपलब्धी हासिल की है। जिले के गांव माजरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे बड़े प्रोजेक्ट का सपना साकार हो चुकी है। यहां एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
अब बस ओपीडी सेवाएं शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए व्यापक रूप से तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि नववर्ष से पहले दिसंबर के अंत तक ओपीडी भी शुरू हो जाएगी।