National
फरीदाबाद: NIT में 6 साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का जानलेवा हमला, चेहरे पर आए 7 टांके
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी एक क्षेत्र में स्ट्रीट डाग ने छह साल के बच्चें पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को पीटकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया।
लेखक deepak pandey62K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी एक क्षेत्र में स्ट्रीट डाग ने छह साल के बच्चें पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को पीटकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया।
इस दौरान कुत्ते ने बच्चे के होंठ के पास काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोग बच्चे को तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने बच्चे के घाव पर सात टांके लगाए। उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


