राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के जरिये भारतीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने तेज कर दी। एजेंसी की लखनऊ इकाई ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करा दिया है।
जांच में विदेशी हैंडलरों से संपर्क, नेटवर्क को मिलने वाली आर्थिक मदद, सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भर्ती और देश में सक्रिय स्थानीय संपर्कों की भूमिका खंगाली जाएगी।