National
NHRC का बड़ा फैसला: लापरवाही से हुई 5 मौतों पर 30 लाख के मुआवजे का आदेश, 73 मामलों की हुई सुनवाई
जागरण संवाददाता, पटना। मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई और पीड़ितों को राहत देने में लापरवाही पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है। आयोग की दो दिवसीय पूर्ण पीठ
लेखक Digital Desk181K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई और पीड़ितों को राहत देने में लापरवाही पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है। आयोग की दो दिवसीय पूर्ण पीठ की कैंप सिटिंग व खुली सुनवाई के समापन पर गुरुवार तक कुल 73 मामलों की सुनवाई हुई।
आयोग ने बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम, पुलिस-न्यायिक हिरासत में मौत, महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामलों में संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई का हिसाब मांगा। आयोग ने बताया कि पहले दिन की कार्रवाई में एक करोड़ से अधिक मुआवजा दिए जाने की जानकारी राज्य सरकार ने दी। दूसरे दिन भी पुराने मामलों के अनुपालन की समीक्षा कर पीड़ित परिवारों को भुगतान की स्थिति देखी गई।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

