डिजिटल डेस्क, रायपुर। भारतमाला हाईवे का उद्घाटन होना अभी बाकी है, लेकिन उसकी सड़क पर दरारें पड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रायपुर-विशाखापत्तनम हाईवे के कांकेर जिले में सरगी और बासनवाही के बीच मौलीपारा के आसपास सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। करीब 4,146 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छत्तीसगढ़ के लगभग 125 किलोमीटर लंबे हिस्से में दरारें मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जांच तेज कर दी है।