National
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मलोरी टनल के ऊपर भवन बनाएगा NHAI, तीन मंजिला कार्यालय में होंगे छह चैंबर
जागरण संवाददाता, मंडी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के कार्य को और गति देने की दिशा में एनएचएआई ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडी बाईपास के तहत आने वाली मलोरी की दूसरी सुरंग के ऊपर एनएचएआइ का अत्याधुनिक कार्यालय भवन बनाय
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मंडी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के कार्य को और गति देने की दिशा में एनएचएआई ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडी बाईपास के तहत आने वाली मलोरी की दूसरी सुरंग के ऊपर एनएचएआइ का अत्याधुनिक कार्यालय भवन बनाया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के मूर्त रूप लेने से लंबे समय से किराये के भवन में चल रहे कार्यालय की समस्या से विभाग को आखिरकार निजात मिल जाएगी।
करीब डेढ़ बीघा भूमि पर बनने वाले इस तीन मंजिला प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
वर्तमान में एनएचएआइ का यह कार्यालय मंडी के चक्कर क्षेत्र में एक निजी भवन से संचालित हो रहा है, जिससे अधिकारियों और आमजन को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)