National
NHAI का बड़ा फैसला: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब नहीं रोकी जाएंगी Fastag वाली गाड़ियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फास्टैग वाली गाड़ियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदियां हटा दी गई
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फास्टैग वाली गाड़ियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदियां हटा दी गई हैं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह कदम उठाया गया है।
यह मामला नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार की शिकायत के बाद सामने आया था। उन्होंने 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया था कि एयरपोर्ट पर वार्षिक फास्टैग पास वाली कारों को टर्मिनल-3 के प्रस्थान क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

